+91-9045000108, +91-9897766448 , +91-9410110900

संस्था की योजनाएं।

श्री राम अन्नक्षेत्र

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति की ओर से अक्सर पूर्णमासी / अमावस्या और स्नान पर्व आदि कुछ विशेष दिनों व पर्वो पर भण्डारा किया जाता है। जिसमें हजारों लोग भोजन पाकर तृप्त होते है। अपना आशीर्वाद देते है। निश्चित रूप से यदि आ ऐसा करते है तो संत महात्माओं का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। यह शास्त्रों में भी वर्णित है कि तीर्थ स्थान पर किए गए शुभ कर्म का फल मनुष्य को कई गुना प्राप्त होता है।
इसलिए आप चाहें तो संस्था की ओर से चलाए जा रहे श्री राम अन्न क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम नाम संग्रहालय

पूरे भारत वर्ष में एकमात्र भव्य और दिव्य श्री राम नाम संग्रहालय का निर्माण हरिद्वार में हो रहा है। जोकि पूरे विश्व में एक आकर्षण का केंद्र होगा तथा सनातन धर्म की विशेष पहचान होगा। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए यह संस्कारवान व प्रेरणादायक सिद्ध होगा। जिसके दर्शन मात्र से सभी प्राणियों का कल्याण होगा। ऐसे दिव्य और भव्य श्री राम नाम संग्रहालय निर्माण के लिए सहयोग अवश्य करें। 
आप इसमें अपनी सुविधानुसार जमीन, ईंट, रेता, बजरी, सरिया, सीमेंट, टाइल, पत्थर, पेंट रंग रोगन का सामान आदि सामग्री भी दान कर सकतें है।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम गौशाला

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए रहने एवं चारे की व्यवस्था करती है। गौ सेवा क्षेत्र में संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति विगत 5 वर्षों से कार्य करती आ रही है। जिसमें अब तक सैकड़ों गौ वंशों की रक्षा की जा चुकी है। तथा जिनके लिए भोजन और चारे की व्यवस्था संस्था करती आ रही है। गौसेवा के लिए एक वृहद स्तर पर बड़ी गौशाला का निर्माण किया जाना अति आवश्यक हो गया है। अतः आप भी इस महान गौ सेवा कार्य में सहयोग कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम नाम घाट

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति का एक घाट हरिद्वार के ऋषिकुल स्थित गंगातट पर स्थित है। जोकि बाहर से आने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान हेतु बहुत काम आता है। यहां पर सीजन के समय प्रतिदिन सैकड़ों, हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रीजन स्नान, भंडारे, संकीर्तन आदि होने वाले आयोजनों का बड़ा आनंद लेते है। यहां पर यात्रियों की सुविधा हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अभी मंदिर निर्माण, टीन शेड का निर्माण, पार्क का निर्माण, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण आदि बहुत से काम होने है। जिस पुनीत कार्य में आप चाहे तो सहयोग कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम वृद्धा आश्रम

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति हरिद्वार में एक ऐसा वृद्धाश्रम तैयार करने जा रही है। जोकि गंगातट के किनारे सभी सुविधाओं से युक्त होगा। ताकि किसी भी वृद्धजन को कष्टों का सामना ना करना पड़े। जितना आराम उन्हें घर पर नही मिलता होगा उससे ज्यादा आराम उन्हे संस्था के वृद्धाश्रम में मिलेगा। क्योंकि उनकी सेवा में दिनरात यहां बहुत से सेवकों की व्यवस्था है जोकि उनके खाने पीने से लेकर उनकी हर तरह से देखभाल आदि करेंगे। राम नाम संकीर्तन के साथ साथ संस्था द्वारा उन्हें समय से शुद्ध खाने पीने की सुविधा, पार्क की सुविधा, मेडिकल सुविधा, गंगा तट पर लाने ले जाने की सुविधा आदि सभी व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध किया जाएगा। 
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम चिकित्सालय

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति समय-समय पर जरूरतमंदो के लिए चिकित्सा / स्वास्थ शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करती है तथा आवश्यक सामग्री / दवाईयां आदि वितरित करती है। ताकि हर जरूरतमंद इंसान की मदद की जा सके। संस्था अब तक हजारों लोगों को खून की व्यवस्था करवा चुकी है ताकि पीड़ित परिवार का भला हो सके। संस्था कोरोना काल से लेकर अब तक सैकड़ों परिवारों के काम आकर उन्हें “काम से राम की ओर…” ले जाने का मार्ग प्रशस्त कर चुकी है। संस्था द्वारा समय समय पर बहुत से चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते है। जिसके माध्यम से जरूरतमंदो को लाभ पहुंचाया जाता है। जिसमें आप भी प्रतिभाग कर सहयोग कर सकते है। आप सभी के सहयोग से संस्था आने वाले समय में एक ऐसे चिकित्सालय का निर्माण कार्य करेगी। जिसमें पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों का उपचार निःशुल्क किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम विद्यालय

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा पढ़ने लिखने वाले गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी किताबें एवं पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि पढ़ने लिखने वाले गरीब बच्चे पैसे के अभाव में अशिक्षित न रह जाएं, पढ़ाई से वंचित न रह जाएं। इसलिए संस्था अपनी सामर्थ अनुसार ऐसे बच्चों को सपोर्ट करती है। ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके। अभी भी संस्था ऐसे कई बच्चों का पढ़ाई का खर्चा उठाती आ रही है। जोकि धन की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित हो गए थे। यदि आप चाहें तो आप भी किसी बच्चे को गोद लेकर उसकी शिक्षा का खर्च निर्वहन कर सकते है।
यदि आप सभी का सहयोग मिलता है तो निश्चित रूप से संस्था ऐसा विद्यालय बनाएगी। जिसमें पढ़ने लिखने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को शिक्षा निःशुल्क दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900

श्री राम योगा केंद्र

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा योग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पारंगत योग टीचरों द्वारा योगा सिखाया जाता है। जिसके लिए उनकी ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज चलाई जाती है। यदि आप भी योग सीखना चाहते है या अपने आप को शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो आप योगा क्लास से जुड़ सकते है और योग प्रारंभ कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9045000108 / 8868888601 / 9410110900